

राजेस तिवारी
पटना |


बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का परिवार इन दिनों पटना में है | सलमान की माँ और उनकी समधन ,सलमान की बहन अलमीरा और बहनोई पटना पहुँचे है | साथ में फिल्म स्टार अतुल अग्रिहोत्री भी है उन्होंने रविवार को पटना के तख़्त श्री हरमंदिर साहिब पहुँचकर मत्था टेका | इसके पहले रविवार को नालंदा के खंडहरो को भी देखा | सलमान का परिवार बिहार क्यों आया ,इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है | हलाकि उनकी माँ ने इसे निजी यात्रा बताया है | शहर में चर्चा है की माँ सलमान की शादी की मन्नत मागने के लिए सभी धर्मो के तीर्थो की यात्रा कर रही है | पटना में सलमान के परिवार ने गुरु गोविन्द सिंह से जुडी स्मृतियोंके दर्शन किए | तख़्त हरिमंदिर साहिब के बाद उन्होंने पटना के कुछ अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया | इस दौरान परिवार ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया ,लेकिन कहा बिहार आना उन्हें अच्छा लगा |

