

राजेस तिवारी

पटना |
उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद गिरिराज सिंह ने कहा की नीतीश कुमार की राजनीतिक हस्ती क्या है अब उन्हें यह पता चल गया है | उन्होंने कहा की यूपी जाकर नीतीश कुमार अपनी टीआरपी बढ़ाने में लगे थे लेकिन मुलायम सिंह ने उन्हें उनकी औकात दिखा दी है | गिरिराज सिंह ने कहा की नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे है लेकिन मुलायम सिंह ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया है | नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा की चौबे गए छब्बे बनने दुबे बनकर आए | उन्होंने कहा की यूपी में मुलायम सिंह ने नीतीश कुमार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है | अगर बिहार में उन्हें लालू प्रसाद का सपोर्ट नहीं मिलता तो उन्हें कोई पूछने वाला नहीं होता | केंद्रीय मंत्री ने अमेरिका की तरह भारत में भी प्रेसिडेंशियल फॉर्म ओफ़ गर्वमेंट की वकालत की
है | उन्होंने कहा की भारत में सौ ग्राम और पचास ग्राम की पार्टिया मिलकर पसेरी बनने की कोशिश करती रहती है |
नीतीश कुमार केंद्र के पैसो और योजनाओ का नाम बदलकर नए निश्चय लागु करने की घोषणा कर रहे है | उन्हें बताना चाहिए की किस योजना में केंद्र और बिहार सरकार का कितना पैसा है |

