
पटना के बेउर इलाके में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. खुदकुशी (Suicide) की इस घटना के बाद मोहल्ले में भी हड़कंप मच गया.वहीं पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। यह घटना बेउर थाना के मित्रमंडल कॉलोनी फेज 2 की है। मौके पर आला अधिकारी और फॉरेंसिक लैब की टीम पहुंच चुकी है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट और पिस्टल मिला है।


अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार रिटायर्ड डीएसपी अपने पड़ोसी से काफी परेशान थे। आए दिन पड़ोसी के साथ नोंक झोक होती थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय रिटायर्ड डीएसपी का पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर था। रिटायर्ड डीएसपी ने पहले फ्लोर पर जाकर कमरे के अंदर खुद को सिर में गोली मारी ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले आनन फानन में पहले फ्लोर पर गए तो वहां के चंद्रा खून लथपथ फर्श पर गिरे थे।

