
पटना।


20 मई को चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ पश्चिम बंगाल राज्य में भारी तबाही मचाया था। तबाही के तेरहवें दिन भी राष्ट्रीय आपदा
मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें पश्चिम बंगाल के तूफान प्रभावित जिलों में राहत व बचाव ऑपेरशन में जुटी हुई है। प्रभावित जिलों में जन जीवन के हालात में तेजी से सुधार हुआ है।
कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि उनकी बिहटा (पटना) में स्थित 9वीं वाहिनीं एनडीआरएफ की 03 टीमें पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना और हावड़ा जिलों में चक्रवाती तूफान से तबाही के बाद राहत व बचाव ऑपेरशन में दृढ़ता के साथ जुटी हुई है। हावड़ा जिला में टीम कमान्डर महेन्द्र सिंह धामी और दक्षिणी 24 परगना जिला में उप कमान्डेंट कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ टीम कमान्डर राजेश मीणा और निरीक्षक बी० डी० यादव के नेतृत्व में टीमें ऑपेरशन में लगातार जुटी हुई है।एनडीआरएफ कार्मिक बिजली सुविधा बहाल करने में भी राज्य बिजली विभाग के कर्मचारियों को मदद पहुंचा रहे हैं। कमान्डेंट विजय सिन्हा ने आगे बताया कि 9वीं वाहिनीं एनडीआरएफ की पश्चिम बंगाल में तैनात इन तीनों टीमों के देखरेख और अन्य एजेंसियों के साथ कुशलता के साथ तालमेल द्वितीय कमान अधिकारी रवि कान्त द्वारा किया जा रहा है। अपनी ड्यूटी के दौरान एनडीआरएफ के कार्मिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।

