
पटना।


बिहार राज्य के बक्सर, नालन्दा, सिवान, बेगुसराय, मुंगेर, गया, नवादा तथा पटना जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से निपटने में 9 बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मी राज्य व जिला प्रशासन तथा मेडिकल टीमों के साथ लगातार काम कर रही है।
बक्सर जिला के डुमराँव प्रखंडतर्गत नया भोजपुर में पिछले 02 दिनों से एनडीआरएफ के कार्मिक टीम कमान्डर सुरेश बिलुंग के नेतृत्व में जिला प्रशासन और मेडिकल टीम को कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्थानीय लोगों के स्क्रीनिंग में मदद कर रही है।
सिवान जिला में टीम कमान्डर बीरेन्द्र कुमार राठौर के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीमें रघुनाथपुर प्रखंडतर्गत पंजवार गाँव में तथा सिवान स्थित कोरंटीन सेन्टरों का सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल घोल का छिड़काव कर लगातार सेनिटाइजेशन की कार्यवाही में लगे हुए है। नवादा जिला में टीम कमांडर फ़िरोज़ अहमद के नेतृत्व में एक टीम नवादा शहर में सेनिटाइजेशन के काम में लगी हुई है।


