Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पैशन के पीछे भागने से बेहतर उसे जीवित रखना – एक्टर-डायरेक्टर आजाद जैन
Breaking News

पैशन के पीछे भागने से बेहतर उसे जीवित रखना – एक्टर-डायरेक्टर आजाद जैन

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 31, 2021Updated:May 31, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

प्रोफेशन चाहे जो भी हो लेकिन पैशन का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि कई बार प्रोफेशन आपकी आर्थिक जरूरतें तो पूरी कर सकता है लेकिन मानसिक संतुष्टि देने में पीछे रह जाता है। यह मानना है लगभग 30 वर्षों तक सिविल इंजीनियरिंग डिजाइन कंसलटेंट के रूप में देने वाले इंजीनियर डॉक्टर आजाद जैन का जिन्होंने आज मंझे हुए मेथड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आजाद की इतने लंबे समय तक सिनेमा से दूर रहने के बावजूद एक्टिंग व फिल्म मेकिंग के प्रति अपनी दिवानगी को जीवित रखने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।

ढूंढी कंस्ट्रक्शन में क्रिएशन की दुनिया
डिजाइन कंसलटेंट होने के नाते आजाद में क्रिएटिविटी की कभी कोई कमी नहीं रही और इसका इस्तेमाल उन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए भी भरपूर किया। अपने पेशे के अनुरूप उन्हें अलग अलग व्यक्तित्व के लोगों से मिलने का मौका मिला, जिसे उन्होंने बड़ी खूबसूरती से अपने सिनेमाई नजरिए से देखने का प्रयास किया। अपनी हर मीटिंग में काम के अलावा वह विभिन्न कैरेक्टर्स को समझने की कोशिश भी करते रहे। एक वरिष्ठ अधिकारी से लेकर मजदूर तक, आजाद ने हर किसी के किरदार को करीब से परखा और जाने अंजाने उन सभी के अनदेखे पहलुओं को अपने भीतर उतारते चले गए।
रोजमर्रा की जिंदगी में जिया सिनेमा
महज दो वर्ष पूर्व फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले आजाद को अपनी कई बेहतरीन शॉर्ट फिल्म्स के लिए नेशनल व इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके पीछे का मुख्य कारण वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जिए उन पलों को मानते हैं जिसने कभी उनके भीतर के आर्टिस्ट को मरने नहीं दिया। बकौल आजाद जैन “यह एक जुनून के साथ निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के जरिए संभव हो पाया। मैंने रील लाइफ के लिए मेरे आकर्षण को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने का प्रयास किया। जिसके सहारे मैंने तमाम बंदिशों के बाद भी सिनेमा के प्रति अपना उत्साह बनाए रखा। बच्चों के साथ, बचपने का अहसास करने से लेकर आम टैक्सी ड्राइवर की जीवन यात्रा को समझने तक, मुझे जहां मौका मिला, भीतर के आर्टिस्ट को असल दुनिया से जोड़ने का प्रयास किया। क्वालिटी कंटेंट देखना और उसे अपनी तरह से परिभाषित या महसूस करना भी एक महत्वपूर्ण भाग रहा।

सतत प्रयास से कायम की नई मिसाल
आजाद का मानना है कि यदि हम अपने पैशन के पीछे भागने की बजाय उसे खुद में जीवित रखने के लिए काम करते रहें तो बेशक हमें अपना पैशन जीने का मौका जरूर मिलता है। उन्होंने इस दौरान विभिन्न भाषाओं की अच्छी फिल्में देखने और समझने से लेकर उसके लिए क्रिटिक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने एक फिल्म निर्माता या एक्टर के ऐनक से चीजों को तराशने का काम किया, जिसकी बदौलत आज वह कामकाजी लोगों की पूरी एक कौम के लिए ही मिसाल बन गए हैं जो जीवन यापन की दौड़ में अपने सपनों को कहीं पीछे छोड़ देते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: भाटिया बस्ती के संस्कार प्ले स्कूल में 8वें वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

July 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा की सराहनीय पहल, निजी खर्च से शुरू कराया बागबेड़ा पानी टंकी परिसर का सफाई अभियान

July 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट के लिए पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी रांची रवाना

July 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.