
जमशेदपुर।


पैगम्बर मोहम्मद सल्लाल्लाहों अलैह वसल्लम कि जयंती पर शहर में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस के द्रारा फ्लैग मार्च किया गया । यह फ्लैग मार्च शहर के साकची स्थित सीसीआर कार्यलय से निकला । जिसका नेतृत्व जिले के एस पी (सिटी) प्रभात कुमार के द्रारा खुद किया जा रहा था। यह फ्लैग मार्च साकची के पीसीआर से निकलकर मानगो के विभीन्न इलाको से घुमता हुआ पून सीसीआर पहुंचा।
वही ईदे मिलादुन्नब्बी के मौके पर निकलने वाले वाले जुलूस-ए- मोहम्मदी मे इस साल करीब पचास हजार से ज्यादा अकीतमंद शामिल होने के संभावना है। इस जुलूस में काफी संख्या में ट्रक .जीप. कार आदि वाहन शामील होगे। वही पैगम्बर मोहम्मद सल्लाल्लाहो अलैह वसल्लम की जयंती को देखते हुए 21 नवंबर को शहर मे सुबह आठ बजे से लेकर रात के 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनो को पारिचालन पूर्णत बाधित रहेगा।
इस सबंध में एस एस पी अनूप बिरथऱे ने कहा कि कल पैगम्बर मोहम्मद सल्लाल्लाहों अलैह वसल्लम कि जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन के द्रारा मजिस्ट्रेड के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनातगी की गई है। उन्होने कहा कि इसके लिए करीब आठ सौ जवान अलग से जिला पुलिस के द्रारा लगाया गया है। इसके अलावे जुलूस के लिए उनके पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर कई दिशा –निर्देश भी दिए गए है। अन्य लोगो को यातायात कोई दिक्कन या परेशानी न हो उसके लिए अलग से ट्राफिक पूलिस को दिशा-निर्देश भी दिया गया है।

