
RANCHI
सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज सुबह स्वर्णरेखा नदी पर स्थित दुमुहानी घाट में आज अपने वायदे के अनुसार पुनः एक बार स्वर्णरेखा नदी के सफाई अभियान में अपने साथियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ योगदान दिया.इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, जुस्को समेत स्थानीय लोग शामिल हुए*
सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चले इस अभियान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता स्वयं नदी साफ करने उतरे, चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लब्स पहने हुए बन्ना गुप्ता अपने हाथों से जलकुंभी हटाकर अलग करने लगे।साथ ही उन्होंने एकत्रित हुए कचड़े को भी डिस्पोजल करने की व्यवस्था की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम लोगों को बेटी बचाओ के तर्ज पर नदियों को भी बचाने का संकल्प लेने चाहिए. स्वर्णरेखा नदी उपेक्षित हैं, जलकुंभी और कचड़े के कारण इसका अस्तित्व खतरे में हैं, एक जनप्रतिनिधि और जमशेदपुर का जागरूक नागरिक होने के कारण ये मेरी जिम्मेदारी हैं कि इसका संरक्षण करूँ, इसके बचाव के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

