
जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर 12-13 दिसंबर को इंडस्ट्री–अकादमिया कॉन्क्लेव (IAC) 2025 का तीसरा संस्करण आयोजित करने जा रहा है। डायमंड जुबिली लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में होने वाला यह प्रमुख आयोजन उद्योग–शिक्षा सहयोग, शोध, तकनीक और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
देशभर से उद्योग विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, उद्यमी और नीति-निर्माता इसमें भाग लेंगे।


*इंडस्ट्री-प्रायोजित पैनल, राष्ट्रीय हैकाथॉन, टेक एक्सपो*
कार्यक्रम में इंडस्ट्री-प्रायोजित पैनल डिस्कशन, राष्ट्रीय हैकाथॉन, मॉडल स्कूल–कॉलेज प्रतियोगिता, तकनीकी प्रदर्शनी और महिला उद्यमियों का विशेष फोरम शामिल है।
युवाओं को फंडिंग, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
*MSME–संस्थानों की साझेदारी को मजबूत करना*
IAC 2025 का लक्ष्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाना तथा उद्योग की समस्याओं के लिए शोध-आधारित समाधान तैयार करना है।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने और युवाओं में स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने पर भी फोकस रहेगा।
*
देशभर की 12 प्रमुख महिला लीडर्स होंगी शामिल*
इस आयोजन की सबसे खास पहल महिला उद्यमियों को समर्पित विशेष फोरम है।
इसमें शामिल प्रमुख नाम—
जान्हबी फूकन, अंजलि बोस, शीतल बामलवा, सोनल जिंदल, स्वाति सिन्हा, श्रद्धा अग्रवाल, अभा झा, अरुणा तिर्की, स्वेता सिंह, कुर्रतुल ऐन, कोरल भामरा आदि।
यह फोरम नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा करेगा। *स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर नवाचार*
देशभर की टीमें स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण, डिजिटल टेक्नोलॉजी, शिक्षा और कृषि से जुड़े विषयों पर अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगी।
यह मंच छात्रों और शोधकर्ताओं को इंडस्ट्री-लिंक्ड इनोवेशन का अवसर देगा।
*विशेष अतिथि और सलाहकार समिति*
कार्यक्रम के संरक्षक एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सुतरधर, सह-संरक्षक प्रो. आर. वी. शर्मा हैं।
सलाहकार समिति में कई शीर्ष वैज्ञानिक और निदेशक शामिल—
प्रो. सुमन चक्रवर्ती (IIT Kharagpur), प्रो. टी.एन. सिंह (IIT Patna), प्रो. सुकुमार मिश्रा (IIT ISM धनबाद), प्रो. राजीव प्रकाश (IIT Bhilai)।
*IAC 2025 का मुख्य लक्ष्य*
वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए उद्योग–शिक्षा–समाज को जोड़ना ,यह आयोजन ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को नई ऊर्जा देगा।


