
रांची : निसान इंडिया ने टैक्नोलॉजी से लैस और स्टाइलिश बी-एसयूवी कन्सेप्ट की हैडलाइट्स तथा ग्रिल की आज पहली झलक जारी की है। बी-एसयूवी कन्सेप्ट को आगामी 16 जुलाई, 2020 को ग्लोबल मुख्यालय में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
भारतीय बाज़ार के लिए पेश कॉम्पैक्ट बी-एसयूवी में निसान की खूबियों को समेटा गया है जो जबरदस्त प्रोडक्ट्स तथा टैक्नोलॉजी के मेल से लोगों को सशक्त बनाने की भावना के अनुरूप है। निसान की कॉम्पैक्ट बी-एसयूवी को वित्तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की योजना है।
निसान की ग्लोबल एसयूवी की खूबियों पर आधारित और उन्नत टेक्नोलॉजी से सुसज्जित, नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को आने वाले भविष्य की यात्राओं के मद्देनज़र तैयार किया गया है। जिसमें सड़कों पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाला स्टाइलिश डिजाइन है। निसान की नई एसयूवी में निसान इंटेलीजेंट मोबिलिटी के तहत् नवीनतम टेक्नोलॉजी उपलब्ध करायी गई है और साथ ही, समाज का हिस्सा बनाने के लिए इसमें कंपनी के दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है।
बी-एसयूवी वास्तव में, निरंतर इनोवेशन और जापानी इंजीनियरिंग के जज़्बे के अनुरूप, निसान के ग्लोबल एसयूवी की खूबियों को अपने में समेटे हुए है और यह निसान के सफल मॉडलों जैसे पेट्रोल, पाथफाइंडर, अरमाडा, एक्स-ट्रेल, जूक, काशकाई तथा किक्स पर आधारित है।


