
हर बच्चे के जीवन में एक मां अहम भूमिका निभाती हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि कोई शख्सियत कितनी बड़ी है। -ज्ट एक ऐसी ही हस्ती की अनकही कहानी लेकर आया है, ‘एक महानायक- डाॅ. बी.आर आम्बेडकर’। जिन्हें भारतीय समाज के प्रति अपने योगदानों के लिये जाना जाता है। भारतीय इतिहास में उनका नाम अमर है, वहीं आज हम जिस बाबासाहेब को जानते हैं, उन्हें बनाने में उनकी मां ने एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। डाॅ. बी.आर आम्बेडकर की मां, भीमा बाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी, जानी-मानी मराठी अभिनेत्री नेहा जोशी।


हिन्दी टेलीविजन पर अपना डेब्यू कर रहीं, नेहा अपना पहला चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। अपनी पहली निभायी गयी भूमिकाओं से अलग, यह अभिनेत्री पहली बार एक युवा मां की भूमिका निभाने जा रही हैं। यह सुनने में जितना चुनौतीपूर्ण लग रहा है, उतना ही नेहा को इस किरदार के नयेपन को पेश करने की उत्सुकता थी। नेहा कहती हैं, ‘‘हर बड़ी या छोटी भूमिका अपने साथ अपनी तरह की चुनौती लेकर आती है। लेकिन एक ऐसा किरदार निभाना, जिसका संदर्भ पहले से ही मौजूद है और जिनके बारे में काफी सारे लोग जानते हैं, वह अलग तरह से उसे मुश्किल बनाता है। असली चुनौती तो है इस तरह के किरदारों के साथ पूरी तरह न्याय करना। यह किरदार एक जिम्मेदारी की तरह है, जिसने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिये मुझे प्रेरित किया है।’’
इस नई भूमिका को निभाने के अपने फैसले के बारे में नेहा कहती हैं, ‘‘इतनी बड़ी शख्सियत की मां की भूमिका निभाना किसी बेहतरीन मौके से कम नहीं है। यह फैसला लेने की सबसे मुख्य वजह है। मैंने हमेशा ही दिल से प्रयोग किया है और मुझे कभी भी छवि में बंधने का दबाव महसूस नहीं हुआ। इस स्तर पर मां की भूमिका निभाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके साथ ही, इस भूमिका ने मुझे अपने टैलेंट को दिखाने का मुझे मौका दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि भीमा बाई की भूमिका कई सारी मांओं को प्रेरित करेगा कि वह बच्चों की परवरिश इस तरह से करेंगी कि वह सबके लिये प्रेरणा बनेगा।’’
-&Tv के आगामी शो ‘एक महानायक- डाॅ. बी.आर. आम्बेडकर’, में हिन्दी जीईसी क्षेत्र में बाबासाहेब के जीवन की कहानी है। इसे स्मृति शिंदे की एसओबीओ फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, यह शो बाबासाहेब की एक प्रेरक कहानी है और पांच साल की छोटी उम्र ये लेकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता बनने के सफर की कहानी है।
‘एक महानायक- डाॅ. बी.आर. आम्बेडकर’ का प्रीमियर 17 दिसंबर, 2019 को होगा,
जिसका प्रसारण रात 8.30 बजे, -&Tv पर होगा

