
सरायकेला


जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर के खरकई नदी घाट पर शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे छात्र आदित्य महतो का शव एनडीआरएफ की टीम ने नदी में उतरते ही बरामद कर लिया है
सरायकेला जिला प्रशासन के सहयोग से शनिवार सुबह एनडीआरएफ की 18 सदस्यों वाली टीम बंतानगर के खरकई नदी तट पहुंची, जहां शुक्रवार दोपहर अपने भाई समेत दोस्त के साथ नदी नहाने गए इंटर के 18 वर्षीय छात्र आदित्य महतो डूबा था। डूबने के बाद शनिवार सुबह नदी में उतरने के फौरन बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। इधर, आरआईटी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही तकरीबन 18 घंटे बाद नदी में डूबे युवक के शव मिलने के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया।

