
पटना।


शनिवार को 9वीं बटालियन एनडीआरएफ हेडक्वार्टर बिहटा (पटना) में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयंसेवकों के लिए चलाए जा रहे पंद्रहवें बैच का आपदा प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।03 फरवरी से 08 फरवरी 2020 तक चलाये गये इस प्रशिक्षण में झारखंड राज्य के देवघर जिलान्तर्गत मारगोमुण्डा प्रखण्ड के 27 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन एवं रेस्पांस से संबंधित विभिन्न जीवन रक्षक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। समापन समारोह तथा प्रमाण पत्र वितरण 9 बटालियन एनडीआरएफ के द्वितीय कमान अधिकारी रवि कान्त द्वारा किया गया।यह प्रशिक्षण डिपार्टमेंट ऑफ यूथ अफेयर्स, भारत सरकार के सहयोग से तथा बल मुख्यालय एनडीआरएफ, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के प्रशिक्षण टीम द्वारा चलाया गया। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा के प्रशिक्षण टीम द्वारस अब तक पंद्रह अलग-अलग बैचों में भागलपुर और देवघर जिलों के 594 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
9 बटालियन एनडीआरएफ के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं रेस्पांस में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके नेहरू युवा केन्द्र संगठन के ये सभी स्वयंसेवक अब अपनी निपुणता का व्यावसायिक तरीके से इस्तेमाल करके मुश्किल समय में लोगों की मदद करने में सहायक होंगे।

