
पटना


02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की जयंती के अवसर पर बिहटा (पटना) में स्थित 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ के कार्मिकों द्वारा भारी तादाद में पौधे लगाकर पर्यावरण व धरती को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कमान्डेंट विजय सिन्हा के मार्गदर्शन में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ कैम्पस बिहटा के साथ-साथ रीजनल रेस्पांस सेन्टर सुपौल, देवघर व राँची तथा टीम तैनाती स्थल दीदारगंज (पटना), मुजफ्फरपुर, कटिहार, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, किशनगंज व वैशाली जिलों में फलदार, छायादार एवं अन्य प्रकार के सैकड़ों पौधों का रोपण एनडीआरएफ के कार्मिकों ने किया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सभी रैंकों के कार्मिकों ने भरपूर उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की जयंती पर 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के मद्देनजर समाज के लोगों के लिए आपदा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी बिहार और झारखण्ड राज्यों के अलग-अलग जिलों में चलाया। साथ ही, स्वच्छता अभियान भी चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कमान्डेंट विजय सिन्हा ने 9वीं वाहिनीं एनडीआरएफ के कार्मिकों को कहा कि हमें अपने कर्तव्यपथ पर सदैव राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी के बताये हुए सत्य और अहिंसा के आदर्श मार्ग का पालन करना चाहिए। आयोजित किये गये इन विभीन्न प्रोग्रामों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

