
पटना।


सम्पूर्ण विश्व के समक्ष गम्भीर चुनौती व विकराल रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस महामारी को रोकने में 9 बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मी हर सम्भव जिला प्रशासन तथा मेडिकल टीमों की मदद में जुटे हुए है। एनडीआरएफ बचावकर्मियों की मुस्तैदी तथा कर्तव्यनिष्ठा आज इन चन्द पंक्तियों को चरितार्थ कर रही है-
रुकेंगे ना हम, झुकेंगे ना हम।
थकेंगे ना हम, थमेंगे ना हम।
बाधाएँ चाहे जितनी आए, आंधी या तूफ़ान लाए।
हम ना डरे कभी और ना कभी हम डरेंगे।
रुकेंगे ना हम, झुकेंगे ना हम।
थकेंगे ना हम, थमेंगे ना हम।।
रविवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मी सिवान, बेगुसराय, नवादा तथा पटना जिलों में एरिया सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे रहे। इस कार्यवाही के दौरान मौजूद लोगों को साफ-सफाई तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नुस्खे भी एनडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा बताया गया। लोगों को लॉकडाउन में घरों में रहने तथा सोशल डिस्टेनसिंग मेन्टेन करने के लिए बताया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को प्रशासन के निर्देशों को पालन करने के बारे में भी समझाया गया। वर्तमान में एनडीआरएफ की टीमें सिवान, मुंगेर, बेगुसराय, नवादा, नालन्दा, पटना तथा गया जिलों में तैनात है।

