
नई दिल्ली (New Delhi): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 10 मई 2026 की अपनी प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में एक नया और अहम आधिकारिक बयान जारी किया है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद, NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को पूरी तरह से रद्द (Cancel) करने का बड़ा फैसला लिया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट्स और जांच के निष्कर्षों के आधार पर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।
In continuation of its press release dated 10 May 2026, the National Testing Agency wishes to inform candidates, parents, and members of the public of the following decisions taken in respect of NEET (UG) 2026. NTA had, on 8 May 2026, referred the matters then under consideration…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 12, 2026
CBI करेगी पेपर लीक और धांधली की विस्तृत जांच
NTA ने स्पष्ट किया है कि 8 मई को ही यह मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था। अब भारत सरकार ने इस पूरे मामले और इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच का जिम्मा ‘केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो’ (CBI) को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसी (CBI) को पूरा सहयोग करेगी और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगी।
छात्रों के लिए बड़ी राहत: फीस होगी वापस, नहीं लगेगा नया शुल्क
परीक्षा रद्द होने से 22 लाख छात्रों को होने वाली परेशानी को एजेंसी ने स्वीकार किया है। छात्रों के हित और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर उनके भरोसे को कायम रखने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं:
फीस वापसी (Refund): छात्रों द्वारा पहले जमा की गई परीक्षा फीस उन्हें वापस (Refund) कर दी जाएगी।
मुफ्त में होगी दोबारा परीक्षा: दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा (Re-test) के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क (Fee) नहीं लिया जाएगा। यह परीक्षा NTA के ‘आंतरिक संसाधनों’ का उपयोग करके फिर से आयोजित की जाएगी।
कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं: मई 2026 चक्र के लिए चुने गए पंजीकरण डेटा, उम्मीदवारी और परीक्षा केंद्रों को ही दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को कोई नया रजिस्ट्रेशन (Fresh Registration) करने की आवश्यकता नहीं होगी।
जल्द जारी होंगी नई तिथियां और नया एडमिट कार्ड
NTA ने बताया कि दोबारा परीक्षा आयोजित करने की नई तिथियां (Re-conduct Dates) और नया एडमिट कार्ड शेड्यूल (Re-issued Admit Card) आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
NTA ने सभी उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित (Unverified) और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। किसी भी आधिकारिक जानकारी या सवाल के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन ([email protected] | 011-40759000 / 011-69227700) पर ही भरोसा करें।


