
जमशेदपुर।


आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर की ओर से ठंड को देखते हुए सोनारी आनंद मार्ग धर्म चक्र यूनिट एवं सापड़ा शहरबेड़ा के सुदूर देहात गांव में लगभग 50 जरूरतमंदों के बीच आनंद मार्गी महिलाओं के हाथो कंबल एवं काजू का पौधा वितरित किया गया पर्यावरण के प्रति लोगों की रूचि और बड़े इसी उद्देश्य से आनंद मार्ग के लगभग प्रत्येक कार्यक्रम में पौधे का वितरण किया जाता है शहरबेड़ा के कार्यक्रम में मुरली दास संजू सिंह सुधीर सिंह राजकुमारी देवी उर्मिला देवी एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा

