
जमशेदपुर।साकची गोलचक्कर पर नमन परिवार द्वारा विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित जिसमें विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के साथ मातृशक्ति व युवाओं की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही l कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा थी जिनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले व उपस्थित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के गणमान्य महानुभावों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गयीl
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिक परिषद के वरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि-स्वामी विवेकानंद ना सिर्फ भारत के बल्कि पूरे विश्व के महानतम आध्यात्मिक और वैचारिक गुरु माने जाते हैं उनकी जयंती पर हमें उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता है l
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता फजल खान ने कहा कि-स्वामी विवेकानंद एक व्यक्ति नहीं एक विचार एक सोच हैं आज जरूरत उनके विचारों को अमल में लाने की है जिससे अमन का भाइचारे का माहौल तैयार होगा l
इस अवसर पर उपस्थित काँग्रेस के अजय सिंह ने कहा कि-आज युवाओं को अपने लक्ष्य को समझना होगा ना कि अपना ध्यान अन्य किसी नकारत्मक विचारों व व्यक्तियों के पीछे जा कर समय बर्बाद करने में खो देना l
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि – स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष विरले ही पैदा होते हैं उनके विचारों व मार्ग को समझने की आवश्यकता है उन्होंने सदैव कर्म को महत्वपूर्ण कहा और पूरे शक्ति से कार्यक्षेत्र में जुट जाने का जरूरत बताई l
इस अवसर पर उपस्थित नमन के संस्थापक श्री काले ने स्वामी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हुए कहा कि- स्वामी विवेकानंद में अध्यात्म,राष्ट्रवाद,वैज्ञानिकता, संस्कृतिक ज्ञान का अद्भुत संगम था lवे एक ऐसे विचारक थे जिनकी हर विचार में धर्म, राष्ट्र, संस्कृति का एक ऐसा अद्भुत मेल है जिसकी परिकल्पना भारत माता के वैभव से प्रारम्भ हो कर पूरे विश्व को परस्पर प्रेम व आध्यात्मिक एकात्म की दिशा में एकीकृत कर देता है lउन्होंने सदैव कर्म और युवाओं की दिशा और दशा के सशक्तिकरण की परिकल्पना पर विशेष ध्यान दिया व उनके विचारों में भी यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हैl स्वामी जी ने हमेशा से यह माना कि किसी भी देश की दिशा और दशा वहाँ के युवाओं के हाथों से ही तय होता है अगर राष्ट्र को संपन्नता की ओर जाना है तो वहाँ के युवाओं को चरित्रवान, कर्मवीर होना होगा व अध्यात्म को अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनना होगाlइस अवसर पर श्री काले ने कहा कि मैं खुद स्वामी जी के पुस्तकों का अध्ययन करता रहता हूं जिससे मुझे विपरीत परिस्थितियों में भी ऊर्जा का वह स्रोत प्राप्त होता है जो मुझे कर्म करने की प्रेरणा देता है l श्री काले ने उपस्थित युवाओं को स्वामी जी की बताये मार्ग का अनुसरण करने की अपील की और कहा कि नमन संस्था का उद्देश्य ही महापुरूषों व शहीदों के विचारों को जन-जन तक खास तौर पर युवाओं तक पहुंचाना है और नमन अपने उद्देश्य में तभी सफल होगा जब आप सभी समाजहित, राष्ट्रहित में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगेl
कार्यक्रम में मंच संचालन डी डी त्रिपाठी व धन्यावाद ज्ञापन राजीव कुमार ने किया कार्यक्रम में शामिल हो कर स्वामी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु साधु समाज, झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, पूर्व सैनिक परिषद, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, क्रीड़ा भारती, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मज़दूर संघ, वरिष्ठ पत्रकार, मानग़ो बस्ती विकास समिति, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन, बंगाली समाज,क्षत्रिय समाज, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, झंडा चौक एसोसिएशन साकची, अटल फाउंडेशन, झारखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन सहित विभिन्न राजनीतिक दल भाजपा, कॉंग्रेस, झा मु मो, आजसू से जुड़े गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायीl
कार्यक्रम में सिंहभूम होमिओपैथी के प्राचार्य श्री कुलवंत सिंह, ओंकार सिंह, अश्विनी झा,वरिष्ट पत्रकार हरि किशन सिंह चावला, प्रमिला शर्मा,मिष्टी मुखर्जी, रिया मित्रा,समरेश सिंह, मोहनलाल अग्रवाल,राजेश पांडे, डी एन सिंह, रंजीत सिंह, राजू मरवाह, पी एन पांडे, तनुश्री, अनीशा सिन्हा, सुखविंदर सिंह नीके ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी l

