
जमशेदपुर। 1


सरायकेला – खऱसावां जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह प्लेटिना सिटी जाने वाले रास्ते में एक चार वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे की पहचान जमशेदपुर के कदमा के रामजनमनगर रहने वाले घमेन्द्र मिश्रा के चार वर्षीय पूत्र शिवम शौर्य के रुप में की गई है। प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे परिवारिक विवाद मान रही है।
बताया जाता है कि बुधवार की शाम को बच्चे के मामा आशूतोष झा उसे घर से कुरकुरे खिलाने के नाम पर ले गया था। देर रात तक बच्चा घर नही पहुंचने पर बच्चे के परिजनो ने कदमा थाना मे गुमशूदगी का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार की सुबह साढे सात बजे आर आई टी थाना क्षेत्र के प्लेटेना सिटी के पास सड़क के किनारे मृत अवस्था में उसे सड़क के किनारे देखा गया। उसकी सूचना स्थानिय लोगो आर आई टी पुलिस को दी। कदमा पुलिस को आर आई टी थाना क्षेत्र में शव पाए जाने के सूचना मिली। कदमा पूलिस गुमशूदा बच्चे के परिजन के साथ वहां पहुंचा और वहां पहुंचने पर जानकारी मिली कि वह बच्चा वही गुमशूदा बच्चा है। शव को देखे जाने से लग रहा कि उसकी हत्या काफी बेदर्दी तरीके से की गई है।
इस बात की पृष्ठि करते हुए सिटी एस पी प्रभात कुमार ने कहा कि बुधवार को शाम को एक परिवार ने अपने बच्चे का गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई ।शिकायत मुताबिक बच्चे के मामा आशूतोष झा जो आदित्यपुर में गार्ड की नौकरी करता था।वह बच्चे को कुरकुरे देने के बहाने ले गया । आज सुबह आर आई टी थाना क्षेत्र प्लेटिना सिटी के पास बच्चे का शव जो पाया गया है उसी गायब हुए बच्चे का है। तो पूलिस आरोपी के मामा को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।जल्द ही बच्चे की मामा की गिरफ्तारी हो जाएगी।

