
जमशेदपुर। सांसद विद्युत बरन महतो ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु एवं जयंत सिन्हा से मुलाक़ात कर धालभूमगढ में एयरपोर्ट केलिए एम ओ यु करने के सम्बन्ध में विचारविमर्श किया। श्री प्रभु ने बताया कि केन्द्र सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम राँची गई है ।आज इस सम्बन्ध में निर्णायक वार्ता होगी।शाम तक सभी पक्षों से चर्चा के बाद निर्णय ले लिया जाएगा।इधर शाम को राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सांसद श्री महतो को सूचित किया कि इस सम्बन्ध में एम ओ यु करने का निर्णय ले लिया गया है और दिनांक २४ जनवरी को होगी।स्थान के सम्बन्ध में अभी निर्णय नही लिया गया है लेकिन यह राँची अथवा जमशेदपुर में संभावित है।



