
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला के दहीघोडा निवासी मुकेश कुमार सिह की तबीयत खराब होने पर बेहत्तर इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मुकेश कुमार सिह की निधन हो गया। (IP/20/0199460) इलाजरत उनका कुल ,52,000 रुपया का बिल हुआ था। घर वाले लॉक डाउन होने के कारण आर्थिक स्थिति से परेशान और उनके द्वारा इस लॉक-डाउन की घड़ी में रुपैया जुगाड़ करना बहुत मुश्किल हो रहा था, फिर भी उन्होंने बहुत ही कष्टों के साथ ,30,000 रुपये जमा कर पाए थे, तथा बाकी रुपये का इंतज़ाम वो कर नही पा रहे थे , तब उन्होंने सारी जगह गुहार लगाने के बाद इसकी जानकारी घाटशिला के डॉक्टर रंजीत ठाकुर एवं प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा शर्मा को दिया ।। कृष्णा शर्मा एवं रंजीत ठाकुर ने दूरभाष पर सारी जानकारी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी, तथा उनसे बिल माफी करने के लिए आग्रह किया । कुणाल षड़ंगी ने इस पर पहल करते हुए TMH प्रबंधन से वार्ता कर बाकी का 22000 रुपया माफ करवाए।
इसके लिए मुकेश परिवार वालो ने पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को धन्यवाद दिया । और कहां इस दुख की घड़ी में आपकी मानवता हम लोग जिंदगी भर याद रखेंगे

