जमशेदपुर।नयी दिल्ली की ओडीसी शास्त्रीय नृत्य को समर्पित संस्था “देवधारा” नृत्यअकादमी के तत्वाधान में O.N.G.C भारतसरकार के सहयोग से राजेंद्र विद्यालय सभागार में दो दिवसीय “भारत उत्सव” हिन्दुस्तानी शास्त्रीय नृत्य व कव्वाली का सांस्कृतिक कार्यक्रमका आयोजन धूम धाम से किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पाण्डेय ने दीपप्रज्ज्वलित कर किये I संस्था के द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया I
उद्घाटन समारोह के पश्चात विभिन्न प्रान्तों की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय नृत्य की दरबार सजी I दरबार में पहली प्रस्तुति में “देबधारा” नृत्य अकादमीके प्रशिक्षुओं ने ओडीसी नृत्य में नृत्यांगनाओं ने मंगलाचरण के साथ की फूलनडी श्लोक प्रस्तुति किये I
दूसरी प्रस्तुति में ओडीसी नृत्य कलाकार गुरु डॉ० गजेन्द्र पांडा एवं आर्या नंदी ने अर्द्ध नारीश्वर की ओडीसी नृत्य में प्रस्तुति किये I कलाकारों केद्वारा भगवान शंकर और भगवान विष्णु के अर्ध्य–नारीश्वर के रूप के नृत्य को दर्शकों का खूब भाया I
तीसरी प्रस्तुति में शहर की बेटी एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्य कलाकार विदुषी गौरी दिवाकर ने कत्थक में गणेश वंदना व तरानाप्रस्तुति किये Iसमारोह में प्रख्यात नृत्यांगना गौरी दिवाकरने कथक नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया। उन्होंने कत्थक नृत्य के तीनों तालों परफन का जादू बिखेरा।
Comments are closed.