
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा एक छोटी सी पहल उन कुम्हारों के लिए की गयी, जो इस कड़कड़ती धूप में अपना पालन पोषण करने के लिए मिटटी के घड़ा का निर्माण करते हैं। शनिवार को साकची बाजार शिव मंदिर के पास 410 गरीबों का फ्रिज घड़ा एवं 18 किलो केला का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया, ताकि भीषण गर्मी में लोग अपने घरों में मटकी रख कर ठंडे पानी का आनंद ले सके। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, गिरधारी देबुका, उमेश शाह उपस्थित थे। मौके पर सबने कहा कि ऐसा ना हो कि इस कोरोना वायरस महामारी में हमारे कुम्हार धूप में जलते रहें और हम मेड इन चाइना के बोतलों में पानी पीते रहें। यह कार्यक्रम मुस्कान अग्रवाल, नीमा मोदी, अमित मोदी, बबीता रिंगसीया, सुनीता केरिया, रश्मि अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रेखा शर्मा, रितु झाझड़िया, सोनम, कविता झाझड़िया, विनीता खेतान (कोलकाता), रश्मि गर्ग (कोलकाता), डाक्टर रश्मि अग्रवाल के सौजन्य से हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा चैधरी, कविता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, चंदा चैधरी, रेखा अग्रवाल, पिंकी रिंगसिया, मंजू झाझरिया, सोनू मुनका, गायत्री अग्रवाल का सहयोग रहा।



