
जमशेदपुर।
महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्यगाथा को नमन करते हुए भाजपा की महिला मोर्चा इकाई भव्य रूप से उनकी जयंती मनाएगी। जयंती के आयोजन को लेकर साकची स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में विराट मोटरसाइकिल रैली के आयोजन पर चर्चाएँ हुई। तय हुआ कि आगामी 19 नवंबर (सोमवार) को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर गोलमुरी के आकाशदीप प्लाज़ा से अपराह्न 3:30 में मोटरसाइकिल रैली प्रारंभ होगी जो साकची गोलचक्कर पहुंचकर सभा में तब्दील होगी। रैली में लक्ष्मीबाई के नारों से सम्बंधित तख्तियां और झंडे हाथों में थामी सैकड़ों महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं सम्मिलित होंगी। बैठक के दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के निमित्त मार्गदर्शन देते हुए कार्यक्रम संचालन समिति गठित करने की बात कही। बैठक का संचालन महामंत्री हेमलता पात्रो ने किया। इस दौरान विभिन्न मण्डलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत सीमा दास,रेनू सिन्हा, कुमकुम दत्ता, सीमा शर्मा,लक्ष्मी कर्मकार, रामदुलारी देवी, रीना सिंह, सरस्वती साहू,सुजाता सरकार,शुक्ला हलधर, चंदा देवी, शोभा श्रीवास्तव,मिना सिन्हा, रितु विश्वकर्मा,चित्ररेखा, मधू ताती आदि महिलाएं मौजूद रही।

