
जमशेदपुर.


रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और अटूट विश्वास के संदेश को आत्मसात करते हुए श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि ने विशेष रूप से रक्षाबंधन पर्व मनाया.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :घाटशिला स्टेशन पर गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी
दिग्गजों को बांधा रक्षासूत्र
इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि जी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, जूना अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह एवं चंचल भाटिया को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
सुरक्षा और सहयोग के संकल्प का पर्व
महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की रक्षा एवं सहयोग के संकल्प का पर्व है. यह त्योहार समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने का संदेश देता है.
READ MORE :DHANBAD NEWS :मुगमा स्टेशन रीमॉडलिंग: सितंबर में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
सनातन संस्कृति देती है एकता का संदेश
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में पर्व-त्योहार केवल परंपराएं नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज को प्रेम, सेवा, संस्कार और एकता की सीख मिलती है.



