
हाजीपुर-
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा 25.02.2025 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गयी । इस बैठक में पांचो मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक अपने-अपने मंडलों के शाखा अधिकारियों के साथ वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे । बैठक में मुख्य रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ-2025 के दौरान स्टेशनों एवं ट्रेनों में क्राउड मैनेजमेंट, कुंभ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन सहित श्रद्वालु यात्रियों की सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गयी।
महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधकों एवं मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्राउड मैंजमेंट में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्री सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि अंतिम क्षणों में प्लेटफॉर्म न बदला जाए । उन्होंने विशेषकर डीडीयू जं., गया एवं पटना जं. जैसे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की आने वाली संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर विशेष मॉनिटरिंग का निर्देश दिया तथा उन्हें उनके गंतव्य तक सुगमतापूर्वक पहुंचाने हेतु उचित कदम एवं त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिए। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को सीसीटीवी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जाए एवं आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कुंभमेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाए ।


