
JAMSHEDPUR।


झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से साकची पुराना कोर्ट स्थित गोल चक्कर मे स्थापित भारत रतन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई!
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू ने कहा भारत रतन बाबा भीमराव अंबेडकर जी एक बहुत विद्वान व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत वर्ष के भीतर फैले ऊंच नीच जात पात की गंदी सोच को समाप्त करने का बीड़ा उठाया और इसी के तहत उन्होंने सभी जाति धर्म के बीच एक समानता लाने का प्रयास किया और उसी के अनुरूप उन्होंने भारत के संविधान को लिखा और उन्हीं की देन है कि आज हम भारतवर्ष में सभी जाति धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और सशक्त राष्ट्र का निर्माण में हम सभी सहयोग करते हैं!!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविदास समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक दास झामुमो नेता राज लकड़ा, गुरमीत सिंह गिल मनोज नाहा, विनोद डे, बलजीत सिंह मनोज ताँती, आशीष नामता, अनिल राव, आदि ।

