अजय धारी सिंह
मधुबनी: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क सर्वाडीह कमला पुल पर करीब 4-5 बजे अनियंत्रित होकर ओटो रिक्सा खाई में गिर गई। जिस कारण ओटो में सवार यात्री जख़्मी हो गए। वही स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों प्राथमिकी उपचार हेतु मधुबनी सदर भेजा, जहाँ जख्मी लोगों का ईलाज किया जा रहा है।
सोमवार करीब 4-5 बजे जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क सर्वाडीह कमला पुल पर अनियंत्रित ऑटो खाई में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों प्राथमिकी उपचार हेतु मधुबनी सदर भेजा गया। स्थानीय लोगों और जख़्मी घायल व्यक्तियों की माने तो भगवतीपुर से आ रही ओटो रिक्शा पर कुल दस लोग सवार थे। ज़ब तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्सा में साइड से टकराई तो ऑटो अनियंत्रित हो कर कमला नदी के सर्वाडीह पुल के नीचे खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही एक महिला मौत हो गई एवं अन्य घायल हो गए।
घटना में ऑटो में सवार मृत महिला की पहचान सुमिंत्रा देवी, उम्र-55वर्ष, पति-हरदेव राम, साकिन- लहेरियागंज, थाना-राजनगर के रूप पहचान हुई, उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वही इसकी सुचना राजनगर थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर गड्डे में पलटे ओटो रिक्शा को अपने कब्जे में लिया और मृतक सुमिंत्रा देवी को शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया।
वही राजनगर थाना पुलिस ने घटना जांच कर रही है। हादसे में घायल सभी लोगों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जिसमे बबिता देवी, उम्र-25 वर्ष (भगवतीपुर), काजल कुमारी, उम्र-6वर्ष (भगवतीपुर), बुचिया देवी, उम्र-45वर्ष(भगवतीपुर), सालाखा देवी, उम्र-28वर्ष(खजौली), अनूप यादव, उम्र-85वर्ष(राजनगर) के रूप में पहचान हुई है।
घटना में घायल सभी जख्मी लोगों का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


