Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Madhubani News:जिले में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हमारी प्राथमिकता में : जिलाधिकारी
Breaking News

Madhubani News:जिले में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हमारी प्राथमिकता में : जिलाधिकारी

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 23, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

Madhubani।

मधुबनी के जिला पदाधिकारी  अमित कुमार ने आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन के मद्देनजर नगर भवन, मधुबनी का निरीक्षण किया गया।

बताते चलें कि दिनांक 14 से 16 मार्च 2022 के दौरान जिले में राज्य स्तरीय बैडमिंटन बालक अंडर 14, 17 एवं 19 के टूर्नामेंट का आयोजन वॉटसन उच्च विद्यालय स्थित खेल भवन एवं नगर भवन स्थित बैंडमिंटिन कोर्ट में आयोजित किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा नगर भवन में पूर्व से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट की स्थिति को देखते हुए इसे अविलंब मरम्मत करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर भवन, मधुबनी के सम्पूर्ण काया कल्प के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जा चुका है। जिसकी राशि शीघ्र ही जिले को प्राप्त हो जाएगी। चूंकि राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए आसन्न राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को देखते हुए इसे तत्काल मरम्मत कर दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने नगर भवन में पर्याप्त रौशनी के लिए बिजली की अच्छी व्यवस्था करने और साफ सफाई के बेहतर इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए राज्य भर से आने वाले लगभग पांच सौ खिलाड़ियों के अतिरिक्त खेल पदाधिकारियों एवं तकनीकी स्टाफ के लिए आवासन की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि समूचे राज्य से खिलाड़ियों का मधुबनी जिले में आगमन हो रहा है। वे अपने साथ जिले की सुखद यादें ले कर वापस जाएं, यह सुनिश्चित करना जिला प्रशासन, मधुबनी की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए खिलाड़ियों को ठहरने एवं भोजन हेतु उत्तम सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को विभिन्न कोषांगों जैसे स्वागत कोषांग, आवासन कोषांग, कार्यक्रम आयोजन कोषांग आदि के माध्यम समय समय पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की सटीक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आवासन एवं टूर्नामेंट आयोजन स्थल पर समुचित पेयजल, रौशनी एवं शौचालय के इंतजाम के साथ साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और विधि व्यवस्था संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी खेलों के आयोजन से राज्य और देश को बेहतर खिलाड़ी मिल सकेंगे। अतः रिजल्ट की जानकारी को वेबसाइट के माध्यम से भी जारी किया जाए।

उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अलग अलग कोषांगो में बेहतर समन्वय पर बल दिया और एक सफल आयोजन के लिए तत्परता से सभी दायित्वों के निर्वाहन के निर्देश दिए।

मौके पर श्री अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, मधुबनी, श्री विजय कुमार पंडित, जिला खेल पदाधिकारी, मधुबनी, श्री आलोक कुमार, जिला सूचना पदाधिकारी, मधुबनी सहित आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स का शिकंजा, पोटका में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त

September 16, 2026

SERAIKELA KHARSAWAN NEWS :अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ शराब और बीयर जब्त, 2 गिरफ्तार

September 16, 2026

ADITYAPUR NEWS:वार्ड 32 में लगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 128 मरीजों की हुई जांच व बंटी दवाइयां

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.