
अजय धारी सिंह


मधुबनी: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत महमदपुर गांव में होली के दिन 5 आदमी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें 35 आदमी को अभियुक्त बनाया गया था 10 आदमी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी और छापेमारी जारी था. आज एसपी डॉ० सत्यप्रकाश ने प्रेस को संबोधित करते हुए मधुबनी में बताया कि मुख्य आरोपी सहित 6 का गिरफ्तारी हुआ है और गिरफ्तारी जारी है. एसपी डॉ० सत्यप्रकाश ने कहा कि मधुबनी के मोहम्मदपुर में 29 मार्च 2021 को गोलीबारी की घटना हुई जिसमें 29 मार्च को 2 व्यक्ति की 30 तारीख को 1 व्यक्ति और उसके बाद अगले दिन 1 व्यक्ति. कुल 5 व्यक्ति की अकस्मात मृत्यु हो गई. पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए बेनीपट्टी कांड संख्या 67/21 दर्ज किया और उसने कुल 35 अभियुक्तों को नामजद किया गया.
मेरे ही दिशा निर्देश पर एसडीपीओ बेनीपट्टी के निर्देश नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया और उनके द्वारा आज हम लोग के द्वारा 7 अप्रैल को रात्रि में लगभग 2-3 बजे इस कांड के अभियुक्त प्रवीण झा, चंदन झा, भोला सिंह, मुकेश साफी को प्रहलाद महतो के घर से गिरफ्तार किया गया. और एक कमलेश कुमार की गिरफ्तारी भी कल की गई. अभी तक कुल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है उसने प्रवीण झा, घनश्याम झा, सुनैना देवी, राजेश कुमार झा, ऋषिकेश कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, निखिल कुमार झा शोभा कांत मेहता, देवेंद्र ठाकुर, प्रशांत झा, कमलेश सिंह, भोला सिंह, चंदन झा, मुकेश साफी, सोनू चौधरी और प्रह्लाद महतो हैं.
इसमें हम लोगों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 तारीख को ही हम लोगों ने कोर्ट में इस्तेहार और कुर्की के लिए आवेदन दे दिया था. जिसके एवज में हमें 3 तारीख की संध्या को जब्ती-कुर्की का आदेश प्राप्त हो गया. 4 तारीख को कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है. 4 तारीख को कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई जिसमें प्रवीण झा, नवीन झा, मुकेश साफी और अन्य के विरुद्ध कुर्की की गई. इसमे अन्य अभियुक्त जो गिरफ्तार हों गए हैं उनकी कुर्की नही होगी क्योंकि उनकी गिरफ्तारी हो गयी है. अन्य अभियुक्तों जैसे मनोज झा, अमरजीत झा, सुजीत कुमार सिंह, झुन्ना सिंह, मुन्ना सिंह, कमलेश सिंह, विश्वजीत कुमार एवं अन्य अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की के लिए माननीय न्यायालय में आवेदन समर्पित कर दी गई है. और हमें लगता है कि कल तक वो भी हमे प्राप्त हो जाएगी. इसमें जो भी कार्रवाई होगी जाएगा. इसमें वैज्ञानिक साक्ष्य एफएसएल के द्वारा जो भी साक्ष्य का सही से आंकलन और इन्वेस्टिगेशन और साथ में जो भी उसको प्राप्त कर साइंटिफ़िक और मैन्युअल इंटेलिजेंस प्राप्त कर हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा की जो भी अपराधी हैं उनको हम लोग सही समय पर स्पीडी ट्रायल चलाते हुए उनको सजा दिलाएं.
प्रेस वालों के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये एक आपराधिक घटना है. पुलिस ने कार्यवाही में स्थानीय थानाप्रभारी को सस्पेंड भी किया है. अपराधी कब-कब और कहाँ-कहाँ छुपे थे और उनपर कितना क्या केस है इसपर अनुसंधान चल रहा है, पुराने कैसे में भी उनको रिमांड पर लिया जाएगा. घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है. परिवार द्वारा फाँसी की माँग करने पर विचार करना न्यायालय का काम है. बाँकी के आरोपी की गिरफ्तारी भी शीघ्र हो जाएगी. जिस तरह से हमलोगों ने अभी तक काम किया है आगे वैसे ही निरंतर कार्य करते रहेंगे. अन्य कई चीजें इन्वेस्टिगेशन के बाद बताई जा सकती है.
बाइट: डॉ० सत्यप्रकाश, एसपी मधुबनी

