मधेपुरा –आलमनगर विधान सभा के विधायक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने दुर्गा पूजा के अवसर पर चौसा दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की
संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
आलमनगर विधान सभा के विधायक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने दुर्गा पूजा के अवसर पर चौसा दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा बिहार में अमन चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने पांच दिवसीय दुर्गा मेला का भी उद्घाटन किया और दशहरा पूजा पर चौसावासियों को शुभकामनाएं भी दी। पूर्व मंत्री श्रीयादव ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार सभी लोग श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यह हर्ष और उल्लास का पर्व है। यह त्योहार आपसी भाईचारा, मेल-जोल और सद्भाव के वातावरण में मनाने की लोगों से अपील की। देश में शांति और एकता का वातावरण बना रहे इसकी भी उन्होंने प्रार्थना की। भारत धर्म प्रधान देश है। यह आपसी भाईचारे का संदेश देता है।सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें। कला हमारे धार्मिक,सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। हमें इससे सीख लें।यह मनोरंजन के साथ साथ हमें बहुत कुछ शिक्षा भी देता है। इसके पूर्व मेला समिति के अध्यक्ष अनिल मुनका,सचिव सूर्यकुमार पट्वे,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राम,बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष अम्बिका गुप्ता,जदयू नेता चंदेश्वरी साह,नरेश ठाकुर निराला ने जनता उच्च विद्यालय चौसा के मैदान में बारिश के समय पानी जमने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी के लिये नाला निर्माण कराये जाने की मांग। जिस पर पूर्व मंत्री ने अपनी सहमति देते हुए शीघ्र ही नाला निर्माण कराये जाने पर अपनी सहमति दी। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा मेला समिति के सदस्य राजकिशोर पासवान ने की। मौके पर चमकलाल मेहता,बिंदेश्वरी पासवान,अबुसालेह सिद्दिकी,हरि अग्रवाल,मनोज शर्मा,बजरंग अग्रवाल,नित्तम अग्रवाल,कुंदन कुमार बंटी,भूपेन्द्र पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.