

संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
पिछले दो दिनो से लगातर हो रही मूसलाधार बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से सबसे ज्यादा स्थिति जिला मुख्यालय की है। सड़क से लेकर लोगों के घर तक पानी है। यहीं स्थिति चौसा की है।आज सवेरे से हो रही बारिश से सड़को पर पानी जमा हो गया है। बारिश की वजह जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जल जमाव की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। चौसा जल जमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लेकिन इसको दूर किए जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चौसा बाजार स्थित बस पड़ाव से लेकर गाँधी चौक,वकील टोला,खेल मैदान चौसा सहित
चौसा- अरजपुर,चौसा- फुलौत,चौसा- पुरैनी सड़क पर में बारिश का पानी भरा हुआ है। बारिश में पूरे चौसा बाजार में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
चौसा बाजार से जल निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर इसके लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई है। यही वजह है बारिश के समय में लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।
बारिश दुर्गा पूजा पर व्यापक पैमाने पर असर देखा जा रहा है । बारिश ने आम लोगों एवं व्यापारियों के इच्छा पर पानी फेर दिया है।चौसा मैदान में पानी जमा हो गया है । किस तरह मेला लगाया जायेगा यह सोच से पड़े है ।
व्यापारियों ने बड़े अरमान से चौसा मैदान में दुकान लगाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास बारिश ने विफल कर दिया।व्यापारियों का कहना है कि दुर्गा मेला को देखते हुए लाखों रुपया का समान खरीद कर लाया है कि बेचेंगे लेकिन ये क्या हो रहा है समझ में नही आ रहा है ।बावजूद इसके श्रद्धालुओ पर बारिश का असर कोई खास नही दिख रहा है ।बारिश में भी श्रद्धालु भींग कर मंदिर आ कर पूजा अर्चना कर रहें हैं।



