
संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में दुर्गा पूजा और मुहर्र्म को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। पूरा बिहारीगंज पुलिस छवानी में तब्दील हो गया है। जिले के कई आला अधिकारी से लेकर सांसद,मंत्री तक कैम्प कर रहे है।आज बुधवार को एकबार फिर स्थिति बिगड़ गई। जिसके बाद प्रशासन को कड़ा रूख अख्तियार करना पड़ा। पुलिस को उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा और अश्रुगैस के गोले भी छोड़े गए। स्थिति अब भी तनावपूर्ण है परन्तु नियंत्रण में है।
बताया जाता है कि बीती रात के हंगामे के बाद भले ही डीएम, एसपी समेत वरीय पदाधिकारी और पुलिस बल बिहारीगंज बाजार में कैंप कर रहे थे, पर अन्दर ही अंदर आग सुलग रहा था। बताया जाता हैं कि दिन में जैसे ही ताजिया का एक गुट बाजार घुसा पत्थरबाजी शुरू हो गई।प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया और जुलूस को छोड़ने कुछ दूर तक गए।इसी बीच एक अन्य गुट बाजार में घुस गया जिससे आपसी भिडंत हो गई।प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल के लौटने से पहले यह गुट भागने में सफल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश एक बार फिर बढ़ा और वे हंगामा करने लगे। इस दौरान प्रशासन और लोगों के बीच भी पत्थरबाजी शुरू हो गई हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पहले पत्थरबाजी का आरोप लगाया है।
पुलिस के द्वारा दोनों ही पक्ष के उपद्रवियों को शांत करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी और न सिर्फ पुलिस ने लाठी चार्ज किया बल्कि करीब आधा दर्जन अश्रुगैस के गोले भी छोड़ने पड़े। दिन के पूरे घटनाक्रम में करीब दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं।घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच ताज़िया जुलुस निकली गई ।पुरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दी गई है।मौके पर मधेपुरा एस पी विकाश कुमार,डीएम मो0 सोहेल,आपदा मंत्री चंद्रशेखर यादव और क्षेत्रीय जदयू विधायक निरंजन मेहता मौजूद रहे।स्थिति तनाव पूर्ण है। जिलाधिकारी ने कहा स्थिति जल्द ही सामान्य हो जायेगी।
घटना के बाद मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और मुरलीगंज वार्ड पार्षद श्वेत कमल उर्फ़ बौआ यादव ने अलग-अलग घूम कर लोगों से शान्ति की अपील की।
दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस बल ओर रैपिड एक्सन फौर्स को बिहारीगंज मे किया गया तैनात, स्थिति तनाव पूर्ण लेकिन नियंत्रण में सरकार के आलाधिकारी कर रहे हैं मानिटंरिग।
मालूम हो कि कल रात मंगलवार को जहाँ आक्रोश में कुछ घंटे मूर्ति विसर्जन को रोक दिया गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने आक्रोश का प्रदर्शन किया वहीँ स्थिति को सँभालने गए एसडीओ मुकेश कुमार और एसडीपीओ रहमत अली के वाहन को आग के हवाले कर दिया गया ।मौके पर मधेपुरा डीएम मो.सौहेल , एसपी विकास कुमार , सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और विधायक ने जाकर लोगों को समझाया तब जाकर किसी तरह मूर्तियों का विसर्जन किया गया था। तनाव नवमी की रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान शुरू हुआ जब बिहारीगंज के कुस्थन के रहने वाले एक युवक ने वहां ओछी हरकत शुरू की। लोगों ने विरोध किया और तनाव बढ़ने पर उक्त युवक के साथ मारपीट कर दी गई। इलाज के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। बताया जाता है कि युवक और उसके कुछ सहयोगियों ने फिर दूसरे पक्ष को धमकाना शुरू किया और बीती रात दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट के बाद तनाव काफी बढ़ गया और लोगों ने कुछ घंटे के लिए रेलवे दुर्गा पूजा समिति, बिहारीगंज और बड़ी दुर्गा स्थान बिहारीगंज की मूर्ति विसर्जन रोक दिया था ।
मुहर्रम को देखते हुए जब अधिकारी हंगामा शांत कराने मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने गांधी चौक पर एसडीओ औए सुभाष चौक पर एसडीपीओ की गाड़ी में आग लगा दी। आनन-फानन में पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया पर तब तक वहां पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुके थे। इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है।
बिहारीगंज में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा किये गये हरकत को लेकर बिहार प्रदेश लोजपा अलपसंखयक के प्रदेश उपाध्यक्ष चाँद मंजर इमाम ने गहरी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देना समाज के लिए एक कोढ हैं।



