जमशेदपुर: “भारतीय जीवन बीमा निगम की 70 वर्षों की यात्रा देश की समृद्धि का संकल्प है।” उक्त बातें एलआईसी की आदित्यपुर शाखा में मंगलवार को आयोजित निगम के स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रो. डॉ. त्रिपुरा झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि एलआईसी सिर्फ बीमा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह नारी सशक्तकरण का एक मजबूत वाहक भी है।
शाखा प्रबंधक और अधिकारियों के विचार
समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार भुवानिया ने जानकारी दी कि एलआईसी आज भी पूरी तरह जवान और ऊर्जावान है, क्योंकि यह देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बीमा कंपनी का गौरव प्राप्त किए हुए है। कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार द्वारा किया गया।
गणमान्य अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति
इस अवसर पर एलआईसी के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बड़ी संख्या में बीमा धारक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
एबीएम सत्यव्रत साहू
अखिलेश प्रसाद
पी.के.आर. पटेल
अखिलेश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
READ MORE :TRAIN UPDATE :पुणे-हडपसर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होगी प्रभावित मार्ग
मुख्य बिंदु
आयोजन स्थल: एलआईसी आदित्यपुर शाखा, जमशेदपुर।
अवसर: भारतीय जीवन बीमा निगम का 70वां स्थापना दिवस समारोह।
मुख्य अतिथि: प्रो. डॉ. त्रिपुरा झा (वीमेंस यूनिवर्सिटी)।
प्रमुख वक्ता: शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार भुवानिया।





