Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -सामाजिक सरोकार के साथ कार्यांजलि दी है लोक समर्पण ने : उपायुक्त
Top Stories

जमशेदपुर -सामाजिक सरोकार के साथ कार्यांजलि दी है लोक समर्पण ने : उपायुक्त

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 15, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

लोक समर्पण के एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर से कुल 898 लोगों ने उठाया लाभ

जमशेदपुर।‘लोक समर्पण’ ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार के साथ विवेकानंदजी को श्रद्धांजलि ही नहीं, अपितु सही मायने में कार्यांजलि अर्पित की है। उक्त बातें जिला के उपायुक्त श्री अमित कुमार ने आज लोक समर्पण द्वारा आयोजित युवा जागृति समारोह के ‘निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह युवा जागृति समागम-2019’ में कही। उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री रांची में स्वामी विवेकानंद जी की 33 फीट की प्रतिमा का लोकर्पण कर रहे हैं, जो विश्व में मानचित्र में झारखंड को विशिष्ट स्थान दिलायेगा। झारखंड संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। ऐसी स्थिति में जरूरत इस बात कि है कि यहां के युवा जागृत हों और जागृत होने के लिए आत्मविश्वास की भावना व सही दिशा जरूरी है और यह काम मुकम्मल तरीके से लोक समर्पण कर रही है, जो आज के निःशुल्क चिकित्सा शिविर से परिलक्षित हो रही है। लोक समर्पण मानव सेवा की भावना को मूल में रख कर हर फ्रंट में समाज के हर वर्ग के लिए अनवरत कार्यरत है। समाज के निर्माण में हम 365 दिन कैसे लगायें इस उद्देश्य को लेकर यह संस्था आगे बढ़ रही है। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष श्री ललित दास और उनकी पूरी टीम को उनके कार्यों के लिए बधाई दी।

इससे पहले, पूर्वाह्न 10 बजे लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने फीता काट कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया, जिसके बाद श्री अमित कुमार ने ललित दास व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एसएसपी अनूप बिरथरे, विशिष्ट अतिथि जिला सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद व समाजसेवी श्री बेली बोधनवाला तथा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अनीता शर्मा के साथ दीप प्रज्जवलित कर ‘युवा जागृति समागम-2019’ का उद्घाटन किया और स्वामीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्री अनूप बिरथरे ने इसे अच्छी पहल बताते हुए कहा कि लोक समर्पण स्वामी विवेकानंद जी के मूलमंत्र ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है’ के साथ कार्य कर रही है। अपने समय में स्वामी विवेकानंदजी ने युवाओं ने नयी ऊर्जा भरने का काम किया था और आज लोक समर्पण भी अपने स्तर पर उसी काम को दोहरा रही है। उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं दीं।

श्री ललित दास ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार झारखंड सरकार जन सेवा के प्रति कटिबद्ध है, उसी प्रकार लोक समर्पण गरीब और वंचित वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और अन्य कल्याणकारी कार्य प्रति समर्पित है। युवा सही राह अपनायें और बड़ों का सम्मान करें, उनके लिए आज मेरा यही संदेश है। श्री बोधनवाला और शिक्षाविद डॉ. अनीता शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों प्रकाश डाला और लोक समर्पण के कार्यों की सराहना की।

लोक समर्पण के एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर से कुल 898 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में अर्बन सर्विसेज, मेडीटेरेना, यक्ष्मा उन्मूलन केंद्र, पूर्णिमा नेत्रालय से डॉक्टर, नर्स और सहायक स्टाफ की टीम ने ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी, यक्ष्मा, फाइलेरिया और नेत्र जांच के साथ सामान्य बाह्य चिकित्सा, टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर और हृदय रोग से संबंधित चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की। मातृ एवं शिशु चिकित्सा सेवा की विशेष व्यवस्था थी। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गयी।

युवा जागृति समागम 2019 के अंत में सम्मानित अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समागम समारोह का संचालन शिक्षाविद डॉ. कल्याणी कबीर ने किया। स्वागत भाषण ज्ञान सिंह ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन रमेश नाग ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, दीपक सिंह, अंकित अग्रवाल, रूपेश कुमार, ज्ञान सिंह, प्रदीप दूबे, रीतेश दत्ता, दीपक सिंह, संजीव नायक, देव कुमार, गोलू अग्रवाल, सन्नी संघी, लक्ष्मी खीरवाल, सुभाष मुखी, टुनटुन सिंह, सजल भट्टाचार्या, दुलाल सेनगुप्ता, मणींद्र चौधरी, जयराम सिंह, पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव और जगदेव साहू आदि मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :28 मई 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

May 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मोहम्मद सनान को यूनिटी कप के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, लंदन में कोच खालिद जमील के साथ करेंगे वापसी

May 27, 2026

Jamshedpur News :अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.