Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » क्या इस हफ्ते इंद्रेश बचा पाएगा स्वाति और अपने होने वाले बच्चे को?
Breaking News

क्या इस हफ्ते इंद्रेश बचा पाएगा स्वाति और अपने होने वाले बच्चे को?

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 4, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

वट पूर्णिमा पर सभी हिंदू शादीशुदा महिलाएं एक साथ मिलकर अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए उपवास रखती हैं। एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें‘ में स्वाति (तन्वी डोगरा) भी अपने पति, इंद्रेश (आशीष कादियान) के लिए प्रार्थना करने का मन बना चुकी है। इंद्रेश, पूजा में पत्नी के साथ शामिल होने का फैसला करता है। उनके प्यार की कोई सीमा नहीं है और वे एक-दूसरे के लिए कुर्बानी देने से कभी पीछे नहीं हटते। कहानी में जो कहा गया है, वो बहुत कुछ सावित्री की कहानी से मिलता-जुलता है। जो अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से अपने पति को स्वयं यमराज के चंगुल से बचाकर लायी थी। दर्शकों को अभी एक बेहद ही रोमांचक एपिसोड देखने को मिलने वाला है, क्योंकि देवेश (धीरज राय) ने स्वाति का अपहरण कर उसे एक संदूक में बंद कर दिया है। सिंहासन सिंह (सुशील सिंह), देवेश को गोली मार देता है, क्योंकि वह भागने की कोशिश करता है। स्वाति और उसके होने वाले बच्चे दोनों की जान को खतरा है। इंद्रेश ने स्वाति के साथ सुनहरा भविष्य जीने के लिये सारी बाधाओं को पार किया है। क्या इंद्रेश को सावित्री की कहानी से प्रेरणा मिलेगी और वह समय रहते अपने परिवार को मौत के मुंह से बचा लेगा या किस्मत के सामने घुटने टेक देगा?

सावित्री का इतिहास और उसके महत्व से जुड़ी लोककथा काफी प्रसिद्ध है। एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें‘ में संतोषी मां बनी ग्रेसी सिंह कहती हैं, “इस दिन को अपने पति के प्रति सावित्री के समर्पण के सम्मान में मनाया जाता है। वह सत्यवान से प्यार करती थी और यह जानते हुए भी कि उनका जीवन छोटा है, उनसे शादी करती है। अपने भाग्य को हराने के लिए, वह हर दिन उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने लगती है। एक दिन जब सत्यवान बरगद के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे, अचानक उनकी मृत्यु हो जाती है। जब यमराज उनकी आत्मा को लेने आते हैं तो सावित्री उनके सामने खड़ी हो जाती है। यमराज, सावित्री को अपने पति के प्राण के बदले एक के बाद एक तीन वरदान देते हैं। सावित्री अपने तीसरे वरदान के रूप मे यमराज से पुत्रवती होने का वर मांगती है और यमराज तथास्तु कह देते हैं। सावित्री की सूझबूझ भरे जवाब और अपने पति के प्रति उसके प्रेम को देखकर मृत्यु के देवता स्तब्ध रह जाते हैं और स्वयं ही सत्यवान को जीवनदान दे देते हैं। यह कथा दृढ़ता और साहस का एक मजबूत उदाहरण है। सावित्री की कहानी महिलाओं को निडर बने रहने और खुद पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित करती है। ”एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें‘ में स्वाति की भूमिका निभा रहीं तन्वी डोगरा व्रत की रस्मों के बारे में कहती हैं “इस मौके पर महिलाएं वट सावित्री कथा सुनती और सुनाती हैं। वह व्रत रखती हैं और दुल्हन की तरह तैयार होकर बरगद के पेड़ के चारों ओर लाल या पीले रंग का धागा बांधकर पूजा करती हैं। यह व्रत चार दिनों तक चलता है, जिसमें पहले तीन दिनों तक फल खाये जा सकते हैं और चैथे दिन चंद्रमा को जल चढ़ाने के बाद महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं।‘‘

देखिये, वट सावित्री व्रत स्पेशल ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें‘, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9ः00 बजे केवल एण्डटीवी पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.