
जमशेदपुर।


बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षडंगी इस कोरोना काल में हमेशा की तरह, काफी सक्रिय दिख रहे हैं, और उनकी इस सक्रियता का लाभ ना सिर्फ क्षेत्र की जनता को, बल्कि पूरे झारखंडवासियों को मिल रहा है।
पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को रविवार को जानकारी प्राप्त हुई पूर्वी सिंहभूम जिले के 30-32 लोग, श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा मुम्बई से कोडरमा पहुंचे। उसके बाद, वो लोग घंटों तक सरकारी अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई उनकी सुन नहीं रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर, कुणाल षडंगी ने, ट्वीट कर मुख्यमंत्री कार्यालय, व पूर्वी सिंहभूम तथा कोडरमा के उपायुक्त से इस विषय पर पहल करने का अनुरोध किया।
कुणाल द्वारा ट्विट किये जाने के बाद, कोडरमा के उपायुक्त ने पहल करते हुए सभी लोगों की स्क्रीनिंग करवाकर नाश्ता और पानी का इंतजाम करते हुए उन्हें बस द्वारा जमशेदपुर रवाना किया, तथा ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी।

