
जमशेदपुऱ।


बेल्डीह चर्च स्कूल की मेजबानी में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले जा रहे जोगा स्कूल हैंडबॉल में मंगलवार को केपीएस गम्हरिया ने चिन्मया विद्यालय को 3-0 से हरा सीनियर बालक वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इसके अलावा मंगलवार को खेले गए अन्य मैचों में जूनियर बालक वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने सेंट मेरीज इंग्लिश को 2-1 से, केपीएस मानगो ने डीएवी एनआइटी को 3-0 से, जूनियर बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट ने केपीएस बर्मामाइंस को 2-1 से, सेंट मेरीज इंग्लिश ने ब्लू बेल्स को 3-0 से, केएसएमएस ने बेल्डीह चर्च को 3-1 से तथा जेएच तारापोर स्कूल ने काशीडीह हाई स्कूल को 3-0 से हरा अंतिम आठ में जगह बना ली है

