JAMTARA
75 वें स्वतंत्रता दिवस जामताड़ा जिला के लिए राहत भरा रहा। एक ओर स्वतंत्रता दिवस समारोह का उत्सवी माहौल था वहीं दूसरी ओर इलाजरत दो कोरोना संक्रमित मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके कारण एक्टिव केस की संख्या 0 हो गई है। इस लिहाज से जामताड़ा जिला 15 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण से फ्री हो चुका है। वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। डीसी फैज अक अहमद मुमताज एवं एसपी दीपक कुमार सिन्हा के हाथों कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग विशेषकर कोविड-19 से जुड़े टीम के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
