
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 1 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। चाकुलिया के रहने वाले उक्त व्यक्ति का ट्रेवल हिस्ट्री है जिसे 15 मई को महाराष्ट्र से लौटने के पश्चात बेंद में संस्थागत क्वारन्टाइन में रखा गया था। कोरोना संक्रमण के पहचान होने के पश्चात आज टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।

