26 लोगों ने किया रक्त दान
कोडरमा – झुमरी तिलैया के श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच , रेड क्राॅस सोसाइटी ,न्यूज अपटूडेट (व्हाट्सअप ग्रुप) और सोल्युषन हेल्थ केयर प्रा0लि0 के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 3 महिलाओं समेत 26 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उदघाटन झुमरी तिलैया नगर पर्षद कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने फीता काट कर किया। बतौर मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव ने कहा कि रक्त दान से बडा दान और कुछ नहीं है। उन्होनें कहा कि रक्त दान के माध्यम से वास्तव में आप बिना किसी जाति, धर्म, भाषा और सम्प्रदाय के भेदभाव के अप्रत्यक्ष रूप से किसी का जीवन बचाने का पुण्य अर्जित करते हैं। रेड क्राॅस के चैयरमैन डाॅ आर0के0दीपक ने कहा कि शरीर का मात्र 7 प्रतिषत अंश होने के बावजूद रक्त शतप्रतिशत जिंदगी बचाने में कारगर साबित होता है। महज 24 घंटे का अंतराल में दिया गया रक्त पुर्नगठित हो जाता है। 90 दिन के अंतरात में एक स्वस्थ इंसान रक्त दान कर सकता है अगर शारीरिक क्षमता अनुमति देती हो तो 60 वर्ष की आयु तक रक्त दान संभव है। इस अवसर पर मंचासीन शंकर लाल चैधरी, झारखण्ड प्रांतीय मारवाडी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राकेस मोदी, प्रातीय महामंत्री बांके बिहारी शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक एम्बुलेंस सेवा दिनेश खेतान, प्रांतीय संयोजक सूचना जनसंपर्क प्रकाश शर्मा, व्हाट्स अप ग्रुप के सुदेस मोदी ,पोखराज प्रसाद गुप्ता, बबलु सिंह, मंच के अध्यक्ष निलेष अग्रवाल, सचिव मुरली मोदी, परियोजना निदेषक राकेस जैन, मुकेस सुरेका, रेड क्राॅस सोसाइटी के सचिव सुरेश पिलानियाॅ, विमल पचिसीया, ब्लड बैंक के डाॅ हरेन्द्र कुमार शर्मा, श्याम सूंदर सिंघानियाॅ, महेष दारूका, सरोज पापडीवाल, मो.जफर , प्रिय रंजन, सुभाष मेहता आदि उपस्थित थे। मंच संचालन संदीप हिसारिया ने किया। बताते चले कि युवती पूजा भारती, अंजली मोदी तथा रष्मि वर्णवाल ने पहली बार रक्त दान कर समाज को यह बताने का प्रयास किया कि महिला भी हर क्षेत्र में आगे है और रक्त दान देकर लोगों को आगे आने की अपील भी की।



