विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर विश्वास में खरा उतरने का दिया भरोसा
कुन्तलेश पाण्डेय
कोडरमा।निकट भविष्य में होने वाले झुमरीतिलैया नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के चुनाव का आहट सुनते ही लोगों ने अपना।दावेदारी पेश करना शुरू कर दिया है.विधायक सह झारखण्ड सरकार की मंत्री डॉ.नीरा यादव द्वारा विकास कार्यों को प्रगति देने हेतु विशाल भदानी को झुमरी तिलैया नगर के लिए विधायक प्रतिनिधि बनाया गया।जिसके बाद विशाल भदानी ने विधायक को साधुवाद देते हुए कहा कि मैं अपने कार्यों को विकास देकर विधायक के विश्वास पर खरा उतरूंगा।श्री भदानी ने बताया कि वे बचपन से ही आर एस एस के स्वामी विवेकानन्द शाखा से जुड़े हुए हैं.हमें राजनीति विरासत में मिली है.भाजपा का नाम जिस समय जन संघ हुआ करता था,उस समय मेरे दादा जी श्री गौरी शंकर भदानी जुड़े हुए थे।इतना ही नहीं जन संघ में हमारे दादा जी संस्थापक सदस्य थे।इसके बाद मेरे पिता बिनोद कुमार भदानी भी भाजपा से जुड़े रहे.वर्तमान में भी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़ा हूँ,जो सन् 2000 से लगातार चला आ रहा है.विशाल भदानी ने बात-चित में बताया कि वे बी.ए. व एम.ए.राजनीति शास्त्र से किए हुए हैं.साथ ही एल एल बी भी किए हुए हैं।वेक्तिगत राजनीति की शुरुआत के बारे में विशाल ने पत्रकारों से बताया कि धार्मिक कार्य हो या सामाजिक हमने हमेशा से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है.इसी कर्म में सन् 1997 में माहुरी नवयुवक समिति का संगठन मंत्री, सन् 1998-99 में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ झुमरीतिलैया के सदस्य, सन् 2000-2015 तक माहुरी नवयुवक समिति का अध्यक्ष, सन् 2007 से 2011 तक बजरंग दल झुमरी तिलैया का संयोजक, सन् 2011-13 तक भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, सन् 2013 से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, सन् 2015 से वर्तमान तक भारतीय युवा क्रांति संघ कोडरमा के अध्यक्ष के साथ-साथ मेक इन इंडिया (पंच क्रांति) के विधान सभा प्रभारी बना हुआ हूँ. सन् 2015 के नगर परिषद् का चुनाव लड़ा।निकट भविष्य में होने वाले नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के चुनाव में मैं प्रबल दावेदार हूँ.उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक मैं जहाँ भी रहा जनता के सुख-दुःख में मजबूती के साथ खड़ा रहा।मैं आप लोगों के माध्यम से जनता से अपील करता हूँ कि मुझे आगामी होने वाले चुनाव में एक बार नगर परिषद् के अध्यक्ष बनने में मदद करें।मैं अन्य सामाजिक कार्यों की तरह यहाँ भी खरा उतरूँगा.




