जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की आत्महत्या के मामले में गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निशा की सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिलता है कि वह काफी मानसिक दबाव में थीं और उनके साथ ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि निशा पर कथित तौर पर निराधार आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे उनके आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंची थी। उन्होंने कहा कि निशा आदिवासी समाज के मुद्दों और जल, जंगल, जमीन के सवालों पर लगातार मुखर रहती थीं। उनकी मौत से जुड़े घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
READ MORE :RAILWAY NEWS: जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, टाटा-कटिहार और पटना-रांची जनशताब्दी भी शामिल
परिवार को भी प्रताड़ित किए जाने का किया था दावा
पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, निशा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में परिवार के सदस्यों को भी प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। मुंडा ने कहा कि उनकी पोस्ट और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: एस टाइप मैदान में धूमधाम से होगी काली पूजा, 9 और 10 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
राज्य सरकार से CBI जांच कराने की मांग
अर्जुन मुंडा ने मांग की कि इस पूरे मामले में कथित साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच को लेकर गंभीर है, तो मामले की जांच CBI को सौंपनी चाहिए।
उन्होंने जोर दिया कि निशा कुमारी भगत की मौत के पीछे की परिस्थितियों का सच सामने आना चाहिए और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
@MundaArjun
निशा कुमारी भगत की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने CBI जांच की मांग की। बोले- सोशल मीडिया पोस्ट से मानसिक दबाव और कथित प्रताड़ना के संकेत मिलते हैं। साजिश में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।#NishaBhagat #ArjunMunda #CBIInquiry #Jharkhand https://t.co/u5OM935cZT
— Bihar Jharkhand News Network (@BJNN02) November 9, 2026

