
कोडरमा। जिला ताईक्वांडो संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन महेश्वरी भवन में किया गया। इसमें 15 स्कूलों और कॉलेजों के लगभगा 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में थीं। इस प्रतियोगिता मे डिवाइन पब्लिक स्कूल को विजेता और मॉडर्न पब्लिक स्क्ूल को उप विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता को सब जुनियर और सिनियर ग्रुप में बांटा गया थां। सफल खिलाडियों को मख्य अतिथि ने मेडल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले के ताईक्वांडो खिलाडी काफी प्रतिभावान हैं। इन्होने गत वर्ष कई नेशनल मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर उन्होंने रेफरी रौशन भूपेंद्र अविनाष, चंदन धनबाद, राहुल, आकाश दिलीप बोकारो, हेमंत हजारी बाग एवं चिफ रेफरी अंकुश चक्रवर्ती नेषनल रेफरी की भूकिमा में थे जिन्हें भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अनंत मिश्रा नेकिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीश, दीप रौशन, गुलाम, रामाषीष, संजय, रंजन, षंभू, विकास, षंकर, पीयूष, मनोज, पवन, प्रकाश, सूर्यप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।


