
जमशेदपुर।


केन्द्र सरकार के कृषि नीति के विरोध में झारखंड मुक्ती मोर्चा के जिला कमेटी के द्रारा जिले के उपायुक्त कार्यलय में जोरदार प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन के उपरांत जिले के उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारे भी लगाए गए।वही प्रदर्शन के दौरान झारखंड मुक्ती मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जमकर सोशल डिस्टेसिग का घज्जियां उडाई। जिससे धालभूम एस डी ओ नीतीश कुमार नाराज हो गए। यही नही इस दौरान एस डी ओ और कार्यकर्ताओ के बीच बहस भी हुआ। हालाकि बाद में विधायक के मध्यस्था के बाद मामला ठंडा हुआ।
वही इस सबंध में झारखंड मुक्ती मोर्चा के जुगसलाई विधायक मंगल कांलिदी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान बिल को निरस्त किया जाए । उन्होने कहा है कि यह बिल जनहित में नहीं है किसान विरोधी बिल है। इससे किसानों के अनाज पर उद्यमी और उद्योगपतियों का कब्जा हो जाएगा और उसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ेगा और ओने पौने दाम में अनाज बेचना होगा।
वही घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि कृषि बिल के विरोध मे उनलोगो के द्रारा प्रर्दशन किया गया है।लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लघन वाला आरोप बिल्कुल गलत है। क्योकि सड़क पर जो लोगो थे वह राहगीर थे।
वही एस डी ओ नितीश कुमार ने कहा कि उन्होने इस मामले को गंभीरता पूर्वक लिया है। इसलिए जिला प्रशासन इस मामले को अपने स्तर से दिखेगी।

