जमशेदपुर: एक बार फिर भारी बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी के दबाव के बीच खरकई नदी का जलस्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। कार्यालय मुख्य अभियंता (एसएमपी), इचा गालुडीह कॉम्प्लेक्स, आदित्यपुर के डिजाइन डिवीजन नंबर-3 स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से 1 सितंबर 2026 की रात 8 बजे दैनिक बाढ़ एवं बांध रिपोर्ट (Memo No. 184) जारी की गई।
रिपोर्ट के अनुसार आदित्यपुर स्थित खरकई ब्रिज पर नदी का वर्तमान जलस्तर 133.35 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 129.00 मीटर है। इस तरह उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार खरकई नदी खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर बह रही है।
गंजिया बैराज के सभी 15 गेट खुले
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट में गंजिया बैराज की स्थिति भी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार बैराज का वर्तमान जलस्तर 137.70 मीटर है। यहां से 4351.74 क्यूमेक्स (CUMECS) पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।
जल निकासी के लिए बैराज के सभी 15 गेट पूरी तरह खुले हुए हैं। लगातार बारिश और जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक को देखते हुए बैराज की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्ट में बैंकबाल डैम, रैरंगपुर (ओडिशा) और खरकई डैम, रैरंगपुर (ओडिशा) से संबंधित जलस्तर के आंकड़े भी दर्ज किए गए हैं।
पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट
Memo No. 184 के तहत बाढ़ एवं बांध की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट की प्रतियां मुख्य अभियंता (इचा गालुडीह कॉम्प्लेक्स), प्रशासक (एसएमपी आदित्यपुर), पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों तथा मुख्य अभियंता (प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग), जल संसाधन विभाग, झारखंड, रांची को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण नदी के आसपास के निचले एवं तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने और परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट, खरकई नदी खतरे के निशान से 4.10 मीटर और सुवर्णरेखा 1.10 मीटर ऊपर
जलस्तर पर प्रशासन की नजर
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की दैनिक रिपोर्ट के माध्यम से नदियों और बांधों के जलस्तर तथा डिस्चार्ज की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। भारी बारिश के दौरान नदी और बैराज के जलस्तर में होने वाले बदलाव को देखते हुए संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्य बिंदु
रिपोर्ट: दैनिक बाढ़ एवं बांध रिपोर्ट, Memo No. 184
समय: 1 सितंबर 2026, रात 8 बजे
खरकई नदी: 133.35 मीटर
खतरे का निशान: 129.00 मीटर
खतरे के निशान से ऊपर: 4.35 मीटर
गंजिया बैराज जलस्तर: 137.70 मीटर
पानी का डिस्चार्ज: 4351.74 क्यूमेक्स
बैराज गेट: सभी 15 गेट खुले
रिपोर्ट भेजी गई: पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारियों को

