जमशेदपुर :।
करनडीह स्थित दुर्गा ेपूजा मैदान में दुर्गा पूजा समिति तथा पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 276 लोगों के नेत्र की जांच की गयी। इसमें मोतियाबिंद के शिकार कुल 20 लोगों का ऑपरेशन कल पूर्णिमा नेत्र चिकित्सालय में किया जाएगा। इसके अलावा आज 25 लोगों के नेत्र की जांच कर उन्हें चश्मा दिया गया। बाकी लोगों को यहां आए पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सकों ने नेत्र संबंधित उचित चिकित्सा सलाह दी। इससे पहले इस शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने विधिवत उद्घाटन किया। शिविर में मुख्यमंत्री के भाई मूलचंद साहू तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर ने भी शिरकत की। इस शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी तपन बिरूआ, सुरेन्द्र मिश्रा, बबलू रजक, विकास राय, एस शंकर राव, पप्पू रजक, अमित राज सिंह, आरडी सिंह, गजेन्द्र सिंह, सनत मंडल, ब्रज किशोर सिंह, मनोज गोप, बुद्धु महतो, अजय श्रीवास्तव, ईश्वर सोरेन, बी के पुष्टी आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
