
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता , सामाजिक संस्था नमन एवं हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने एक विज्ञप्ति जारी कर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक रहे आदरणीय दीनानाथ पांडे जी के असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा दीनानाथ पांडे जी सामान्यजन और आम लोगों के नेता थे । आपकी छवि सर्व सुलभ, निश्चल और सतत समाज के प्रति समर्पित जननायक की थी ।
आप एक सक्षम मजदूर नेता , सफल सामाजिक चेतना के प्रहरी एवं समाज को अक्षुण्ण रखने वाले हर विधा में अपनी स्वर्णिम हस्ताक्षर के रूप में जगह बनाने वाले जन जन के नेता थे । आज हर हर महादेव सेवा संघ एवं नमन परिवार को गर्व है कि उसने आपके मार्गदर्शन में समाज के प्रति लोगों में चेतना लाने और सेवा भाव से कार्य करने को निरंतर उद्यत है । हमे जब भी आवश्यकता हुई आपका स्नेहिल आशीर्वाद हमें प्राप्त होते रहा । आप हमारे कार्यक्रमों के गौरव एवं उत्कृष्टता के प्रतीक थे । आपका ब्रह्मलीन होना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति से भी बढ़कर है ईश्वर उनको मोक्ष प्रदान करें|

