Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -वीमेंस काॅलेज में प्राचार्या ने किया ध्वजारोहण, कहा; सर्वे सन्तु निरामया:*
जमशेदपुर

जमशेदपुर -वीमेंस काॅलेज में प्राचार्या ने किया ध्वजारोहण, कहा; सर्वे सन्तु निरामया:*

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 15, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज में 15 अगस्त को प्राचार्या व कोल्हान विश्वविद्यालय की भूतपूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) शुक्ला महांती ने सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह आजादी का जश्न अब नये ढंग से मनाया जा रहा है। भीड़ लगाना देश की मानव संपदा के लिए खतरा है। हमें अपनी स्वतंत्रता को दूसरों का खयाल रखते हुए नया अर्थ देना है। यह समय व्यक्तिगत आजादी और सामाजिक दायित्व के बीच संतुलन का है। आसपास की साफ सफाई, खुद की स्वच्छता और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण से हम स्वतंत्रता दिवस मनायें। सबके लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना है। उन्होंने संस्कृत साहित्य का श्लोक उद्धृत किया; *सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दु:खभाग्भवेत्।।*
इस अवसर पर प्राचार्या के अलावा एनसीसी अधिकारी डॉ. अमृता कुमारी, डाॅ. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डाॅ. सनातन दीप, डाॅ. अविनाश कुमार सिंह, डाॅ. श्वेता प्रसाद, प्रधान सहायक विश्वंभर यादव, कुंदन कुमार, ज्योतिप्रकाश महांती आदि उपस्थित थे।
*जश्ने-आज़ादी ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित*
—
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विगत पांच दिनों से काॅलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित जश्ने आज़ादी कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम भी प्राचार्या ने घोषित किये। ये प्रतियोगिता विश्व मानवता की रक्षा के संकल्प के रूप में आयोजित हुई जिसका केन्द्रीय विषय था ‘देशभक्ति और कोरोना’। महाविद्यालय की एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.भारती कुमारी कार्यक्रम की आयोजक रहीं। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 10 अगस्त को मेहंदी, 11 अगस्त को चित्रांकन, 12 अगस्त को फैंसी ड्रेस, 13 अगस्त को नृत्य और गायन तथा 14 अगस्त को कविता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर और उत्साह से प्रतियोगिता को उत्कृष्ट बनाया। निर्णायक मंडल में डॉक्टर सुधीर साहू, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ. रत्ना मित्रा, डाॅ. अमृता कुमारी, डॉ.अंतरा कुमारी, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. सनातन दीप, डॉ. सुधा सिंह दीप सम्मिलित रहे। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामना दी। ये परिणाम छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर भी देख सकती हैं। विजेता छात्राओं को ई- सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ऑनलाइन हुई जश्ने-आज़ादी कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:

मेंहदी प्रतियोगिता:
प्रथम: जी. लक्ष्मी कुमारी, बीएससी-वनस्पति विज्ञान
द्वितीय: शालू कुमारी एवं खुशी चाचरा, बीकाॅम
तृतीय: शुभांगी पराशर, बीसीए एवं रूपम कुमारी, दर्शनशास्त्र

चित्रांकन प्रतियोगिता:
प्रथम: रोशनी सोनकर, बीकाॅम
द्वितीय: श्रीमा डे, बीएससी गणित
तृतीय: पूर्णिमा महतो एवं सुमन बोदरा, एमएससी, जूलॉजी

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता:
प्रथम: बबिता सेनापति, बी.ए., अंग्रेजी
द्वितीय: विजिता शर्मा, बीकाॅम
तृतीय: अंकिता सिंह, बीएससी, बॉटनी

गायन प्रतियोगिता:
प्रथम: सुतुलिका दास, बीए, अंग्रेजी
द्वितीय: कनक मुर्मू, बीएससी, वनस्पति विज्ञान
तृतीय: रितिका महाराणा, संगीत विभाग

नृत्य प्रतियोगिता:
प्रथम: ऋषिता रॉय, एमए, अंग्रेजी द्वितीय: पूजा कुमारी पॉल, बीकॉम
तृतीय: सुप्रिया चटर्जी, बीए, अंग्रेजी

कविता प्रतियोगिता (अंग्रेजी):
प्रथम: चंद्राणी चटर्जी, बी.ए.,अंग्रेजी
द्वितीय: जिज्ञासा सिंह, बीएससी, भौतिकी
तृतीय: हर्षिता कुमारी, पत्रकारिता व जनसंचार विभाग एवं बी. नंदिनी, बी.ए.,अंग्रेजी

कविता प्रतियोगिता (हिन्दी):
प्रथम: आंचल कुमारी, बीए, हिंदी
द्वितीय: संगीता कुमारी, बीसीए एवं निशा साहू, बीए, हिंदी
तृतीय: स्वाति कुमारी, बीएससी, वनस्पति विज्ञान, शालू अग्रहरी, बीए राजनीति विज्ञान, निकिता अग्रहरी बी.ए.,अंग्रेजी, सुधा कुमारी झा एम.एससी,रसायन विज्ञान, कृतिका केडिया, बी.ए.,अंग्रेजी एवं नीतू तिवारी, बीए, हिंदी

निबंध प्रतियोगिता (अंग्रेजी):
प्रथम: नताशा मेरी जोसफ, बी.एससी, वनस्पति विज्ञान
द्वितीय: लिया सैमुअल, बीएससी, वनस्पति विज्ञान
तृतीय: प्रिया झा एवं अनुष्का भुई, एमए, अंग्रेजी

  1. निबंध प्रतियोगिता (हिन्दी)
    प्रथम: बेबी महतो, बीए, हिंदी
    द्वितीय: निशि कुमारी ओझा एवं ज्योत्सना कुमार, एमए, हिन्दी तथा शोम्पा घोष, बीए हिंदी
    तृतीय: प्रिया सोनकर, बीए, राजनीति विज्ञान एवं कोमल शर्मा, बीकाॅम
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए खुशखबरी, 4 साल तक मिलेगा ₹18.5 लाख का स्कॉलरशिप अवार्ड

July 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए खुशखबरी, 4 साल तक मिलेगा ₹18.5 लाख का स्कॉलरशिप अवार्ड

July 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुस्को की सौगात जुगसलाई ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा, भाजपा नेता अनिल मोदी ने 80% खराब लाइटों को ठीक करने की उठाई मांग

July 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.