
जमशेदपुर।


बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जुस्को के द्वारा पानी आपूर्ति को लेकर आज पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के आवास पर मिलकर कॉलोनी वासियों के 800 हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा गया। सौपे गए मांग पत्र में बागबेड़ा कॉलोनी की जनता ने विधायक संजीव सरदार के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर से जुस्को द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु गुहार लगाई है। विधायक संजीव सरदार ने मांग पत्र में तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुशंसा कर दी।
विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु आदित्यपुर हाउसिंग बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के नाम पर एक मांग पत्र उनके कार्यालय में सौंपी गई। जिसमें एनओसी देने की मांग की गई है।
इस मौके पर उप मुखिया सुनील गुप्ता, झामुमो पंचायत अध्यक्ष अजीत सिन्हा, अवध साह, मनोज राय, पिंकू सिंह, मृत्युंजय मन्ना उपस्थित थे।
विदित हो कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत विगत साढे 4 साल से शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बार-बार मोटर जलना, तकनीकी खराबी से कॉलोनी वासियों परेशान हो चुके हैं। इस कारण जुस्को से पानी आपूर्ति हेतु विगत एक सप्ताह से कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। इसके पूर्व जुस्को से पानी आपूर्ति को मांग को लेकर विधायक संजीव सरदार, जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा, जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को मांग पत्र सौंपा जा चुका है।

